Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice Conducts Flag March and Crackdown Ahead of Bihar Assembly Elections

13 व्यक्ति पर सीसीए-3 का भेजा गया प्रस्ताव

बलिया में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च और मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की। एसडीपीओ विकास कुमार राय के नेतृत्व में 23 लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 12 Oct 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
13 व्यक्ति पर सीसीए-3 का भेजा गया प्रस्ताव

बलिया, एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ व थानाध्यक्ष विकास कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। साथ ही मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। जबकि, 107 सहित सीसीए-3, 129 बीएनएसएल की कार्रवाई के साथ लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माने की राशि भी वसूली जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता को सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शनिवार को पोखरिया पंचायत के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर बीएनएस के तहत 23 लोगों पर कार्रवाई की गयी है। जबकि, 753 व्यक्ति पर 107 लगाया गया है। कुल 13 व्यक्ति पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव वरीय अधिकारी को भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।