मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

नावकोठी में शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाला। थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने जानकारी दी कि जूलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी और जुलूस में डीजे बजाने एवं धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने शरारती तत्वों पर नजर रखने का आश्वासन दिया।

मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न कराने के पुलिस महकमा के पदाधिकारियों ने फ्लैगमार्च निकाला। इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने किया। उन्होंने नावकोठी, छतौना, पहसारा, वृंदावन, हसनपुर बागर, खैर बन, देवपुरा, विष्णुपुर, समसा, रजाकपुर आदि का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जूलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी‌। शरारती एवं अफवाह फैलाने वाले प्रशासन के रडार पर हैं। सोशलमीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले बख्शे नहीं जाएगें। मुहर्रम जूलूस निर्धारित मार्ग से अखाड़े के खलीफा से कहा। मुहर्रम जूलूस में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। जूलूस में धारदार हथियार प्रदर्शन पर रोक है। किसी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की ताकि समय रहते हुए उसे नाकामयाब किया जा सकता है।

किसी प्रकार अप्रिय वारदात से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौके पर एस आई पूनम कुमारी साहा, रंजीत कुमार, मो इसमाइल, डीएपी, होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।