साइबर अपराध की गिरफ्त में आने से बचें, जल्दबाजी में ओटीपी न दें: एसपी

Jan 20, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

एसपी ने मटिहानी थाने में मंगलवार कोआम लोगों की समस्याएं सुनीं व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया

साइबर अपराध की गिरफ्त में आने से बचें, जल्दबाजी में ओटीपी न दें: एसपी

मटिहानी, संवाद सूत्र। मटिहानी थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने साइबर अपराध को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। कहा कि किसी भी लालच में न आएं। जल्दबाजी में किसी को ओटीपी न दें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी समझदार लोगों या पुलिस से साझा करें। एसपी ने सूखा नशा से भी लोगों को जागरूक रहने का अनुरोध किया। कहा कि इसकी चपेट में आकर नई पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है।

इस पर समाज और पुलिस दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में सूखा नशा का अवैध कारोबार चल रहा हो तो उसकी सूचना शिकायत पेटिका के माध्यम से या सीधे थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर अथवा डीएसपी को दें। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसपी ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोग कम उम्र के किशोरों को अपना निशाना बनाते हैं। उन्हें नशे की लत लगाकर अपना कारोबार बढ़ाते हैं। मौके पर डीएसपी सदर-वन आनंद कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव, मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य थे। वहीं जनता दरबार में दर्जनों की संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;