
देसी पिस्तौल व गोली के साथ युवक धराया
संक्षेप:
बछवाड़ा में कादराबाद चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार युवक जितेंद्र कुमार को देशी पिस्तौल और तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई सूचना के...
Sep 13, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बछवाड़ा। कादराबाद चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को एक देशी पिस्तौल व तीन राउंड गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान कादराबाद निवासी स्वर्गीय लालबाबू राय के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की जिसमें हथियार के साथ युवक पकड़ा गया। पुलिस ने एक अन्य मामले में फरार चल रहे मजोसडीह निवासी रामप्रकाश सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


