
अलग-अलग मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार
संक्षेप:
बछवाड़ा के टारा गांव में पुलिस ने मनोज यादव और यशवंत कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने मनोज को छापेमारी में पकड़ा, जबकि यशवंत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।...
Sep 03, 2025 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के टारा गांव में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर विशेश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में फरार चल रहे भगवानपुर दियारा निवासी शंकर यादव के पुत्र यशवंत कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। गिरफ्तार दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




