
बछवाड़ा: अलग-अलग मामले में सात आरोपित बंदी
बछवाड़ा में पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। रसीदपुर में मारपीट मामले के आरोपितों, मरांची में जानलेवा हमले के आरोपित और रानी गांव में नशे में...
बछवाड़ा। पुलिस ने शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रसीदपुर में छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपित दिनेश केवट, हरेराम केवट व जितेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मरांची गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले में आरोपित शिवेंद्र ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रानी गांव में छापेमारी कर नशे की हालत में जयराम महाराज, महेश साह व पप्पू साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया। नशे की हालत में पकड़े गए तीन लोगों को तेघड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




