Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice Arrests Ajit Das with 378 Liters of Illegal Foreign Liquor in Bachhwara
बछवाड़ा में 378 लीटर शराब के साथ धंधेबाज धराया
बछवाड़ा में पुलिस ने एक घर से 378 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ अजीत दास को गिरफ्तार किया। उनके घर के पास स्थित मकान की छत पर 42 कार्टून में पंजाब निर्मित इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 12 Aug 2025 08:59 PM

बछवाड़ा। रानी चामुवन में मंगलवार को बछवाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 378 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गीता दास के पुत्र अजीत दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अजीत दास के घर से सटे एक मकान के छत पर पंजाब निर्मित इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 42 कार्टून में कुल 378 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




