नशे की हालत में दो युवक गिरफ्तार

Mar 01, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बलिया के छोटी बलिया ऊपर टोला में पुलिस ने नशे की हालत में झगड़ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में आयुष कुमार और कुंदन कुमार शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा, मारपीट के मामले में अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

नशे की हालत में दो युवक गिरफ्तार

बलिया। छोटी बलिया ऊपर टोला में नशे की हालत में झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि शनिवार की शाम ऊपर टोला में नशे की हालत में झगड़ा कर रहे ऊपर टोला वार्ड 11 निवासी लक्ष्मण कुमार आजाद के पुत्र आयुष कुमार एवं चमरू महतो के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कांड दर्ज कर रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, मारपीट मामले में आरोपित पोखरिया निवासी अशोक यादव के पुत्र अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।