समसा से दो आरोपित गिरफ्तार
नावकोठी में पुलिस ने समसा से दो वारंटियों विकेश कुमार और जितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। ये दोनों 2013 में भूमि विवाद के मामले में कोर्ट में अनुपस्थित थे, जिसके कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 10 Aug 2025 08:23 PM

नावकोठी। पुलिस ने समसा से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी समसा वार्ड संख्या 14 निवासी चंद्रभूषण महतो का पुत्र विकेश कुमार तथा जितेश कुमार है। रामदेव महतो के साथ भूमि विवाद में 2013 में हुई मारपीट में रामदेव महतो ने इन पर नालिसी वाद दायर किया था। लंबे समय से ये कोर्ट में अनुपस्थित थे। अनुपस्थित रहने की वजह से कोर्ट ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट में उपस्थापित किया गया। इस गिरफ्तारी में एसआई मो. इस्माइल तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




