Begusarai News: मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: पीरनगर चौक पर मोबाइल छिनतई में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपितों की पहचान धीरज कुमार और फंटूश कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने 19 अगस्त को दीपांकर कुमार से मोबाइल छीनकर भागने का अपराध किया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उन्हें पकड़ा।

Begusarai News: मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीरनगर चौक पर मोबाइल छिनतई के मामले में संलिप्त दो वांछित बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पहसारा निवासी धीरज कुमार उर्फ जुलिया तथा इनैया निवासी फंटूश कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर छिनतई किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। बताया गया कि 19 अगस्त को बखरी नगर परिषद वार्ड संख्या 27 निवासी दीपांकर कुमार अपने मित्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। पीरनगर चौक पर रुककर वह मोबाइल फोन से बात कर रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर ररिऔना की ओर भाग निकले। 112 गश्ती दल के अधिकारियों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे बाइक को मक्का के खेत में छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच करते हुए दोनों वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार