Begusarai News: बड़ी बलिया से आर्म्स एक्ट के दो आरोपित बंदी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बलिया में पुलिस ने शनिवार की रात दो आरोपितों दिलीप यादव और जयकिशोर यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, इन पर आर्म्स एक्ट के तहत वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Begusarai News: बलिया। पुलिस ने शनिवार की रात दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बड़ी बलिया निवासी बीजो यादव के पुत्र दिलीप यादव एवं जयकिशोर यादव को कांड संख्या 376/15, जीआर संख्या 6808/15 में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


