हथियार के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Jan 02, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

तेघड़ा में पुलिस ने दुलारपुर पंचायत भवन के आसपास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा, 15 कारतूस, एक मोबाइल और 12,010 रुपए बरामद हुए। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

हथियार के साथ दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत के दुलारपुर स्थित पंचायत भवन के आसपास हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नयानगर दुलारपुर के निकट पंचायत भवन के आसपास अवैध हथियार लेकर बदमाश मन्नु कुमार एवं सुमित कुमार बैठा हुआ है। गश्ती दल के द्वारा छापेमारी किए जाने पर उक्त दोनों बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा, 15 कारतूस, 01 मोबाईल एवं 12,010 रुपए बरामद किए गए।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास है। इसमें आर्म्स एक्ट, हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मन्नु कुमार दुलारपुर का जबकि सुमन कुमार बीहट के इब्राहिमपुर टोला का निवासी है। सुमित कुमार पर हत्या सहित कई मामले एफसीआई थाना बरौनी में दर्ज है जबकि मन्नु कुमार के विरूद्ध तेघड़ा थाना में मामला दर्ज है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले युवकों में दहशत है। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। छापेमारी दल में एएसआई रणवीर कुमार राजन, कुमार अभिषेक शिव कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;