15 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज बंदी

Feb 15, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बछवाड़ा के गोविंदपुर-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-13 सूरो बनिया टोल में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए शराब कारोबारियों में पप्पू सहनी और सुरेंद्र सहनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके घर से शराब बनाने की भट्ठी, गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया।

15 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज बंदी

बछवाड़ा। गोविंदपुर-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-13 सूरो बनिया टोल में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शराब कारोबारियों की पहचान दुलारचंद सहनी के पुत्र पप्पू सहनी व आजो सहनी के पुत्र सुरेंद्र सहनी के रुप में की गई है। पुलिस ने उसके घर से शराब बनाने की भट्ठी समेत 15 लीटर देसी शराब, एक गैस सिलेंडर एवं चूल्हा भी बरामद किया है। वहीं शराब के एक अन्य मामले में पुलिस ने गोधना गांव में छापेमारी कर सुरेंद्र सहनी के पुत्र देवेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;