Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice Arrest Three Drug Smugglers with 18 kg Ganja in Begusarai
चार लाख रुपये के प्रतिबंधित गांजा के साथ महिला समेत अंतरजिला के तीन तस्कर धराये

चार लाख रुपये के प्रतिबंधित गांजा के साथ महिला समेत अंतरजिला के तीन तस्कर धराये

संक्षेप:

4600 नगद व दो मोबाइल जब्त, दरभंगा से बस पर सवार होकर आ रहे थे बदमाश

Nov 23, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के बस स्टैंड परिसर में शनिवार की देर शाम नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला समेत अंतरजिला तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से प्रतिबंधित 18 किलोग्राम गांजा, नगद 4600 रुपये व दो मोबाइल बरामद किये गये। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना के लडौरा गांव निवासी कमेश भगत का पुत्र पंकज कुमार, बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला बाजितपुर मिर्जापुर निवासी पप्पू भगत का पुत्र अमरेश कुमार व नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी सोनम कुमारी का नाम शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गयी है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित गांजा के साथ एक महिला समेत तीन अंतरजिला गांजा तस्कर को दबोचा गया है। शनिवार की शाम नगर थाने की पुलिस आसूचना इकाई को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध नशीला पदार्थ को दरभंगा से बेगूसराय आ रही बस में सवार होकर बस स्टैंड बेगूसराय आ रहे हैं। जिसे चेकिंग करने पर पकड़ा जा सकता है। उसके बाद नगर थाने की पुलिस व आसूचना इकाई व सशस्त्र बल के द्वारा बस स्टैंड में संयुक्त छापेमारी कर एक महिला समेत तीन लोगों को दबोचा गया। पुलिस हत्थे चढ़ा बदमाश ने अपना नाम अमरेश कुमार, पंकज कुमार व सोनी कुमारी के रूप में दिया। बस की विधिवत तलाशी लेने पर उन लोगों के पास से 18 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा जैसा नशीला पदार्थ, दो मोबाइल व नगर 4600 रुपये बरामद किये गये। एसपी ने बताया कि पुलिस हर बिदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस किंगपिन तक पहुंचने के लिए प्रयास तेज कर दी है। छापेमारी टीम में जिला आसूचना इकाई का पुलिस निरीक्षक बैजू कुमार और सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, नगर थाना का दारोगा फिरदौस कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक अमलेश कुमार सिंह के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे।