हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

तेघड़ा के बिढ़नियां बाजार में एसबीआई के पास संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया...

Sep 11, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

तेघड़ा। थाना क्षेत्र के बिढ़नियां बाजार में एसबीआई के समीप संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक के बारे में गश्ती कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली। सूचना पाकर कार्रवाई करते हुए पुलिस बिढ़नियां बाजार पहुंची तो पुलिस को देखते ही उक्त युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का नाम गोपनीय रखा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।