Begusarai News: बछवाड़ा में चार अभियुक्त गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बछवाड़ा में शनिवार सुबह पुलिस ने नालिसीवाद के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में रामप्रकाश राय के पुत्र गणेश राय, नरेश राय, योगेंद्र राय के पुत्र रामाशीष राय और सलेमपुर गांव के सुधीर ईश्वर शामिल हैं। सभी आरोपितों पर न्यायालय से वारंट निर्गत था और उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेजा गया।

Begusarai News: बछवाड़ा। भीखमचक पछियारी टोल में शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर रामप्रकाश राय के पुत्र गणेश राय व नरेश राय, योगेंद्र राय के पुत्र रामाशीष राय तथा नैपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में छापेमारी कर श्रीराम ईश्वर के पुत्र सुधीर ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी चार आरोपितों पर नालिसीवाद मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था। चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।


