नावकोठी में चार आरोपित गिरफ्तार
नावकोठी में पुलिस ने रविवार रात छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामनाथ सिंह, अरविंद सिंह, विपिन पासवान और अनिल सहनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।

नावकोठी। पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 49/13 के अभियुक्त शेखपुरा निवासी बालदेव सिंह के पुत्र रामनाथ सिंह एवं ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कांड संख्या 50/06 के अभियुक्त रजाकपुर निवासी बलराम पासवान के पुत्र विपिन पासवान तथा थाना कांड संख्या 69/07 के अभियुक्त सैदपुर निवासी बोढ़न सहनी के पुत्र अनिल सहनी को भी दबोचा गया। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी अभियान में एसआई रंजीत कुमार, मो. इस्माइल, पूनम कुमारी, अबोध कुमार सिंह, पीएसआई मिथिलेश कुमार सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



