अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बखरी में पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वारंटी अशोक तांती और नागो तांती को उनके वारंट के आधार पर पकड़ा गया। इसके अलावा, नशे की हालत में मो. आदिश और मो. शहवाज को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घाघरा गांव निवासी वारंटी पलटन तांती के पुत्र अशोक तांती तथा सरयुग तांती के पुत्र नागो तांती को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, नशे की हालत में प्राणपुर निवासी मो. सामिद के पुत्र मो. आदिश और मो. कयामुद्दीन के पुत्र मो. शहवाज को भी पुलिस ने पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


