Begusarai News: रंगदारी मांगने और अपहरण के प्रयास में चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: आरोपितों के पास से दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 6,950 रुपये नकद बरामद द बरामद स्थानीय लोगों के अनुसार मामला आपसी लेनदेन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी थाना पुलिस ने...

Begusarai News: रंगदारी मांगने और अपहरण के प्रयास में चार गिरफ्तार

Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने, अपहरण का प्रयास और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 6,950 रुपये नकद बरामद किया है। वहीं, एक आरोपित रतनपुर निवासी टाइगर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार की रात करीब nine बजे की बताई गई है। नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर चांदनी चौक निवासी 35 वर्षीय अर्जुन साह हरहर महादेव चौक स्थित एक चाय दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और रामदीरी-भवानंदपुर की झाड़ी में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और करीब सात हजार रुपये लूट लिए गए। अपहरण के दौरान अर्जुन साह द्वारा शोर मचाए जाने पर पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की और पीड़ित को सुरक्षित बचाते हुए मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपितों में आशीिष कुमार उर्फ मनीष कुमार, नीलेश कुमार, सोनी कुमार और कन्हैया कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला आपसी लेनदेन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया गया कि आरोपित आशीष कुमार ने अर्जुन साह को काम के सिलसिले में 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। राशि वापस नहीं करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मटिहानी थाना में मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में पुलिस फरार आरोपित टाइगर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की बताई गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: रंगदारी मांगने और अपहरण के प्रयास में चार गिरफ्तार