ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायहड़ताल से वापस लौटने लगे नियोजित शिक्षक

हड़ताल से वापस लौटने लगे नियोजित शिक्षक

शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर 17 फरवरी से हड़ताल में शामिल नियोजित शिक्षक हड़ताल से वापस होकर स्कूल लौटने लगे हैं। सोमवार को दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल में योगदान दिया। सदर...

हड़ताल से वापस लौटने लगे नियोजित शिक्षक
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 16 Mar 2020 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर 17 फरवरी से हड़ताल में शामिल नियोजित शिक्षक हड़ताल से वापस होकर स्कूल लौटने लगे हैं। सोमवार को दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल में योगदान दिया। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर में 10 शिक्षकों योगदान दिया। योगदान करने वाले शिक्षकों में सोनिया कुमारी, संजय कुमार, रेणु कुमारी अरविंद कुमार, पूनम कुमारी, डेजी वर्मा, मनोज कुमार, कुमार हर्ष, मृत्युंजय कुमार व चंदन कुमार शर्मा ने एचएम मो. फैयाज आलम को बताया कि वे लोग समान काम का समान वेतन की मांग को ले 22 फरवरी से हड़ताल पर गये थे। सीएम व डिप्टी सीएम द्वारा वेतन वृद्धि करने का आश्वसन देने के बाद हड़ताल तोड़कर कार्य पर वापस लौटने की अपील पर सभी योगदान के लिए उपस्थित हुए। एचएम मो. फैयाज आलम ने बताया कि नियोजित शिक्षकों की आवेदन के आलोक में योगदान कराते हुए इसकी सूचना बीआरसी को भेज दी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें