पिकअप वैन के धक्के से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त
बीहट में शुक्रवार रात एक पिकअप वैन ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एफसीआई थाना की गश्ती टीम ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा। दुर्घटना के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।

बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट संजीव द्वार के नजदीक शुक्रवार की देर रात पिकअप वैन की ठोकर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात जीरोमाइल से हाथीदह की ओर जा रही पिकअप वैन का चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और पेट्रोप पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर से जा टकराया। उक्त दुर्घटना में पिकअप वैन का चालक मटिहानी निवासी धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की गश्ती टीम ने डायल 112 पुलिस की मदद से जख्मी ड्राईवर को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा।
रात में ही बिजली अधिकारियों को फोनकर लाइनमैन को बुलाकर ट्रांसफार्मर का लाइन काटा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बीहट नगर परिषद के वार्ड 29 जागीर मुहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पंपकर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पिकअप वैन के टकराने की आवाज सुनकर वे लोग दौड़कर घटनास्थल पर आये और जख्मी हालत में गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


