वर्तमान में जिले में कुल 19094 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
पेज तीन... पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान तेल विपणन कंप

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पेट्रोलियम आपूर्ति की स्थिति
समीक्षा के दौरान तेल विपणन कंपनियों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति का आकलन किया गया। इसमें बताया गया कि वर्तमान में कुल 19,094 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जिले में औसतन 5.1 दिनों का बैकलॉग स्टॉक उपलब्ध है। यह मांग की तुलना में संतोषजनक स्थिति को दर्शाता है।
बुकिंग और आपूर्ति का संतुलन
बताया गया कि दो जून को जिले में कुल 13,375 एलपीजी की बुकिंग प्राप्त हुई जबकि 12,869 की आपूर्ति की गई। औसत दैनिक बुकिंग 4,130 एवं औसत दैनिक आपूर्ति 4,312 दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि आपूर्ति व्यवस्था नियमित एवं संतुलित बनी हुई है।
वितरकों की स्थिति
कंपनीवार आंकड़ों के अनुसार आईओसीएल के 40 वितरकों में 6,033 स्टॉक उपलब्ध है। बीपीसीएल के 15 वितरकों में 9,266 तथा एचपीसीएल के 12 वितरकों में 3,795 स्टॉक उपलब्ध है।
जिले में निर्बाध आपूर्ति की सुनिश्चितता
समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी संभावित समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता को आवश्यक ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी कर रहा है। डीएम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
पेट्रोलियम आपूर्ति और निर्बाधता संबंधित प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


