ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायप्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को अब नहीं होगी परेशानी

प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को अब नहीं होगी परेशानी

अब प्रखंड व अंचल कार्यालय में होने वाले कार्यों को लेकर प्रखंड के दूरदराज से आने वाले आम नागरिकों को बैठने व आराम करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जरूरी कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आने वाले...

प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को अब नहीं होगी परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 18 Oct 2019 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

अब प्रखंड व अंचल कार्यालय में होने वाले कार्यों को लेकर प्रखंड के दूरदराज से आने वाले आम नागरिकों को बैठने व आराम करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जरूरी कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आने वाले नागरिकों व जनप्रतिनिधियों को पेड़ की छांव व आसपास स्थित चाय दुकानों पर बैठना पड़ता था। यह समस्या से अब लोगों को निजात मिलेगी। ये बातें शुक्रवार को विधान पार्षद रजनीश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में अपने कोष से आधुनिक सुविधा से लैस नवनिर्मित प्रतीक्षालय का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षालय में महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। साथ ही, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से लोगों को सुविधा मिलेगी। मौक़े पर प्रखंड प्रमुख अनिता राय, बीडीओ श्रीनिवास, सीओ जयकृष्ण प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील, अमरेन्द्र ठाकुर, सरपंच धर्मेन्द्र झा, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, ललन सिंह, नवीन सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें