इंटर की परीक्षा में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट केन्द्र पर एक रहे गैरहाजिर

Feb 12, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

इंटर की परीक्षा में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट केन्द्र पर एक रहे गैरहाजिर इंटर की परीक्षा में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट केन्द्र पर एक रहे गैरहाजिर बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल...

इंटर की परीक्षा में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट केन्द्र पर एक रहे गैरहाजिर

बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर वुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा एक पाली में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट केन्द्र पर मात्र एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एमजी हाई स्कूल बीहट, वैदेही वल्ल्भ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, माध्यमिक विद्यालय जैमरा, पपरौर के केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, सुरेन्द्र महाराज, आलोक कुमार, वेणुजा, निरंजन कुमार, दीपशिखा, कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही है। शुक्रवार तक सभी केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा होनी है।

(नि.सं.)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।