Begusarai News: दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बेगूसराय में दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों और अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, और यातायात व्यवस्थाओं पर चर्चा की। सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया।

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर सोमवार को सदर एसडीएम कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, अंचलाधिकारी, दोनों एसडीपीओ, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। इस दौरान दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूस, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।


