होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Feb 28, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने अफवाहों से बचने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का आश्वासन दिया।

होली को लेकर शांति समिति की बैठक

बलिया, एक संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें। साथ ही डीजे बजाने, जुलूस निकालने तथा हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी। अंत में थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मौके पर सीओ रवि कुमार, मुख्य पार्षद मो. जमाल उद्दीन, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, अरूण महतों सहित कई गणमान्य लोगो मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।