Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPeace Committee Meeting in Bachhwara for Saraswati Puja Celebrations
सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान डीजे पर पूर्ण रोक

सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान डीजे पर पूर्ण रोक

संक्षेप:

बछवाड़ा में सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने पूजा को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। लाउडस्पीकर, अश्लील गानों और डीजे पर प्रतिबंध तथा विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की निर्देश दिए गए।

Jan 15, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बछवाड़ा, निज संवाददाता। विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को बछवाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान और सद्भाव का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने पूजा पंडालों में निर्धारित समय सीमा के भीतर ही लाउडस्पीकर के उपयोग, अश्लील गानों पर प्रतिबंध, डीजे पर पूर्ण रोक तथा विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील पूजा समिति के सदस्यों से की। उन्होंने पूजा समिति को लाइसेंस लेने, विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि सरस्वती पूजनोत्सव के दौरान क्षेत्र में नियमित गश्ती के साथ-साथ चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बैठक में सीओ प्रीतम कुमार गौतम, एसआई कन्हैया कुमार सिंह, शैलेंद्र त्यागी, सरपंच रविंद्र कुमार राय, विनोद राय, पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार राय, मुकेश महतो आदि थे।