
सौहार्द्र के साथ मनाएं चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गढ़पुरा में रविवार को चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन...
गढ़पुरा। थाना परिसर में चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी को लेकर रविवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने लोगों से सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में त्योहार को मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील लोगों से की गयी। बैठक में चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर भी नजर रहेगी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस कहीं नहीं निकाला जाता है। वहीं, जन्माष्टमी के दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में सिर्फ दो जगहों पर मेला अथवा जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मेला समिति को आवेदन देकर गढ़पुरा थाना से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बैठक में अपर थानाध्यक्ष डोमी मंडल समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


