Begusarai News: शिक्षा विभाग के गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू करें: डीपीओ
Begusarai News: लीड युवा पेज ... सर्व शिक्षा अभियान के सभागार में बुधवार को पीबीएल आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला में डीपीओ कुमार अनुभव

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सर्व शिक्षा अभियान के सभागार में बुधवार को पीबीएल आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमार अनुभव ने कहा कि बेगूसराय जिला शैक्षिक रूप से संपन्न जिला है। बेगूसराय की इस शैक्षणिक उर्वरता को आगे ले जाना है। पीबीएल के प्रोजेक्ट वास्तविक रूप से विद्यालय में दिखाई देने चाहिए। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू किया जाएगा।
पीबीएल परियोजना
गौरतलब है कि पीबीएल परियोजना आधारित अधिगम वर्ग 6 से वर्ग 8 तक के कक्षाओं में गणित एवं विज्ञान विषय के अध्यापन की नई शैली है। इस शैली के अंतर्गत बाल केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देते हुए पांच दिवसीय परियोजना को पूरा किया जाता है। ये प्रोजेक्ट कक्षा 6 से कक्षा 8 के पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित हैं। इन प्रोजेक्ट को एससीईआरटी पटना के द्वारा इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चों को स्वत: करके सीखने का पर्याप्त अवसर मिल सके। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर बच्चे संबंधित पाठ से जुड़ी अवधारणा पर सृजनात्मक कार्य कर सकेंगे। बैठक में एमआईएस प्रभारी चंदन कुमार, संभाग प्रभारी रेमंत कुमार, ज्ञान प्रकाश, कजली शील एवं जिला टेक्निकल टीम के कुंदन कुमार नवीन, उमेश कुमार मिश्र , केशव कुमार, मनीष कुमार,कन्हैया, रिक्की कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों बीइओ तथा टेक्निकल टीम सदस्य मौजूद थे।
इंस्पायर-मानक योजना
इंस्पायर-मानक योजना 2026-27 के ऑनलाइन नामांकन शुरू केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर-मानक योजना 2026-27 के ऑनलाइन नामांकन शुरू करने की घोषणा की है। इस वर्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगी। इंस्पायर-मानक(मिलियन मांइड्स आर्गुमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशंस एंड नॉलेज) एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में वैज्ञानिक सोच और मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत मान्यता प्राप्त स्कूल अपने यहां के 5 सर्वश्रेष्ठ मौलिक और नवाचारी विचारों को नामांकित कर सकते हैं। चयनित छात्रों के विचारों को समाज की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता के आधार पर आंका जाएगा। चयनित छात्रों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। शॉर्टलिस्टेड छात्रों को उनके आइडिया और प्रोटाइप को विकसित करने के लिए देश के प्रमुख शैक्षणिक और शोध संस्थानों में मेंटॉरशिप भी दी जाएगी। चयनित प्रत्येक छात्र को अपने प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। स्कूल अपने छात्रों के नामांकन ई एमआईएएस पोटल के माध्यम से कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने समय पर नामांकन करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में पोर्टल पर लोड बढ़ने से असुविधा न हो। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


