पटना ट्रैफ़िक पुलिस बौराई, हेलमेट नहीं पहनने पर चार चक्का वाहन का काटा चालान

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पटना ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवार के बदले चार चक्का वाहन के मालिक को चालान काटकर भेजा। बेगूसराय के हिम गंगा कोल्ड स्टोरेज के मालिक अखिलेश कुमार ने कहा कि उनकी गाड़ी पिछले 10 दिन से पटना में नहीं थी और चालान में सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है जिसमें उनकी गाड़ी नहीं है।

पटना ट्रैफ़िक पुलिस बौराई, हेलमेट नहीं पहनने पर चार चक्का वाहन का काटा चालान

पटना ट्रैफिक पुलिस बौरा गई है। हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवार के बदले चार चक्का वाहन के मलिक को हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में चालान काट कर भेज दिया। बुधवार को पटना ट्रैफिक पुलिस ने बेगूसराय के रमजानपुर स्थित हिम गंगा कोल्ड स्टोरेज के ओनर अखिलेश कुमार के नाम से चार चक्का वाहन का चालान काट कर सीसीटीवी नोटिस भेजा है। निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके चार चक्का वाहन का नंबर BR01 HE0027 है। मेरे वाहन के इसी नंबर से चालान काटा गया है। वह गाड़ी पिछले 10 दिनों से पटना गई ही नहीं है। उसके बाद भी पटना ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट कर सीसीटीवी नोटिस बुधवार को भेज दिया है।

चालान के साथ सीसीटीवी फुटेज भी है। जिसमें देखा जा सकता है कि उस फुटेज में हमारी गाड़ी है ही नहीं। एक गाड़ी के आगे से एक बाइक सवार बिना हेलमेट का जा रहा है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।