Begusarai News: निजी क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बलिया में लखमिनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। परिवार के लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला शांत कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है।

Begusarai News: निजी क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के लखमिनिया स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान शनिवार की शाम एक मरीज की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बताया गया है कि लखमिनिया मनारीगाछी निवासी स्व. हरिलाल साह के 60 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद साह का उक्त निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: निजी क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा