स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

Feb 28, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

भगवानपुर के मिडिल स्कूल मेहदौली में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका मुख्य विषय परीक्षा की तैयारी और सामूहिक जिम्मेदारी था। अभिभावकों को बच्चों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण बनाने, समय प्रबंधन और सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी में शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।

स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

भगवानपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, प्रखंड कॉलोनी सहित अन्य सरकारी विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का थीम परीक्षा की तैयारी, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी थी। अभिभावकों के साथ घरों में बच्चों को बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने के तरीकों पर चर्चा की गई। अभिभावकों से समय प्रबंधन में सहयोग, सकारात्मक वातावरण निर्माण, अध्ययन में मार्गदर्शन, स्वस्थ दिनचर्या जैसी भूमिकाओं के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, मो. रईस उद्दीन, शिक्षक, अभिभावक चंदन, आरती, सोनम, पिंकू, सविता, लक्ष्मी, सोनी आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।