Begusarai News: पंचायतों के चतुर्दिक विकास को लेकर विमर्श
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी में शुक्रवार को सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास योजनाओं की सूची को मंजूरी दी गई और महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्णय लिया।

Begusarai News: बीहट। बरौनी के सभी पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभा के जरिये पंचायतों के सर्वागींण विकास को लेकर विमर्श किया गया। ग्राम सभा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके जयंती पर याद भी किया गया। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि ग्राम सभा में पंचायतों में क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की सूची का भी अनुमोदन किया गया। क्रियान्वित हो रहे योजनाओं को समय से पूरा करने का भी निर्णय लिया गया।(नि.सं.)


