
हंगामादार हुई प्रखंड पंचायत समिति की बैठक
मंसूरचक में पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा योजना में हो रही लापरवाही पर सदस्यों ने हंगामा किया। मुखिया इजहार अंसारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को जटिल बताया। बैठक में विभिन्न योजनाओं पर...
मंसूरचक, निज संवाददाता। पंचायत समिति की बैठक प्रखंड पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होते ही मनरेगा योजना में हो रही लापरवाही पर सभी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि मनरेगा में हो रही गड़बड़ी की जांच अविलंब हो। दूसरी तरफ समसा दो पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो. इजहार अंसारी ने कहा कि जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तो हर पंचायत को जिम्मा दे दिया गया हैं, लेकिन उसे इतना जटिल कर दिया गया हैं कि रोज व रोज लाभार्थी पंचायत भवन पर पहुंच कर सर पिटने लगते हैं।

उन्होंने पेंशन योजना, बीपीएल सूची, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना पर विस्तृत ढंग से अपनी बातों को रखा। गोविन्दपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी भी मनरेगा के पदाधिकारी पर जमकर बरसे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार, अंचलाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ सुमन, मुखिया दिनेश कुमार राय, यासमीन खातून,हीरा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य वयोवृद्ध नेता चन्दहांस सिंह, मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन,पंसस रौशन लाल, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी इन्द्रमोहन सहित अन्य सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर सांसद, विधायक सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठक से नदारत थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




