केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे सफल

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में कई विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी, सन फ्लावर स्कूल, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और अन्य विद्यालयों के छात्र सभी सफल रहे। अंश राज, दिव्यम तेजस और ब्रजेश कुमार जैसे छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे सफल

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष कुल 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। इनमें से 12 छात्र 90% से अधिक और 43 विद्यार्थी 75% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। छात्र दिव्यम तेजस 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा अद्विता सिंह 95.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा 94.8% अंक प्राप्त कर छात्रा अंजलि शर्मा तृतीय स्थान पर रही। दिव्यम तेजस ने संस्कृत विषय मे शत-प्रतिशत अंक हासिल किया। प्राचार्य अरविन्द कुमार मिश्र ने कक्षा 10 में शत प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों विशेषकर कक्षा अध्यापक और विषय शिक्षकों को बधाई दी।

सन फ्लावर स्कूल में अंश राज बना स्कूल टॉपर फोटो पर्सनैलिटी: दीपाली पाठक, अंश राज, जया कश्यप, शुभम कुमार, आयुष कुमार, मो. मेहराब। बेगूसराय। सन फ्लावर स्कूल बेगूसराय के बच्चों ने दसवीं में शानदार प्रदर्शन किया। अंश राज ने 92 प्रतिशत, दीपाली पाठक ने 91.4 प्रतिशत, शुभम कुमार ने 85 प्रतिशत, आयुष कुमार ने 84 प्रतिशत, जया कश्यप व मो. मेहराब ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजीव कुमार, शैक्षणिक निदेशक उमा सिंह व निदेशक परमानंद सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों ने जिस मेहनत व समर्पण से यह सफलता हासिल की है व सराहनीय है। यह प्रदर्शन शिक्षकों के मार्गदर्शन, शैक्षणिक क्षमता व छात्रों के समर्पण का प्रतिफल है। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंश कुमार बने स्कूल टॉपर बेगूसराय। सदर प्रखंड के बहदरपुर स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इसमें स्कूल के अंश कुमार ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, निक्की राज ने 94.8 % व विकास कुमार ने 93.6% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 90% से 95.2% प्राप्त करने वाले में 14 विद्यार्थी व 70% से 89% प्राप्त करने वाले में 56 विद्यार्थीगण रहे। शेष विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्णता हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों के बीच बड़ा ही उत्साह का वातावरण बना रहा। बच्चों के इस अभूतपूर्व सफलता पर सचिव अमिताभ ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी। बरौनी सेंट जॉर्ज हाई स्कूल के ब्रजेश कुमार को 98.2 प्रतिशत अंक पसैनैलिटी: फोटो: ब्रजेश कुमार, अमन कुमार, आयुष राज। गढ़हरा(​बरौनी), एक संवाददाता। बरौनी सेंट जॉर्ज हाई स्कूल के ब्रजेश कुमार को 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। ब्रजेश ने 491 अंक (98.2%) हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और बरौनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।​ विद्यालय का शानदार प्रदर्शन इस वर्ष सेंट जॉर्ज हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत के करीब रहा है। विद्यालय के 99.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। डायरेक्टर आशीष राज और प्राचार्य सूरज किशोर एवं शिक्षकों ने सफल छात्र को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: बीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन फोटो पर्सनैलिटी: शेख मासूम, माधव कुमार, आदित्य भारती, प्रिंस कुमार, ऋषभ, गोपाल, समीर, आदित्य कुमार सिंह, आयुष। नावकोठी, निज संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रामीण प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के 123 परीक्षार्थियों में से 118 छात्र सफल हुए। इनमें 102 प्रथम श्रेणी एवं 16 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शेख मासूम ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। माधव (93%) दूसरे तथा आदित्य भारती (91%) तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंस और ऋषभ कुमार ने 90% अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। गोपाल और समीर ने 87% अंक लाकर पांचवां स्थान हासिल किया। आदित्य कुमार सिंह (85%) छठे जबकि आयुष, कृष्णा और अंकित राज ने 84% अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता पर प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार, उपप्राचार्य सुशील कुमार, अजय कुमार, प्रीति कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने खुशी जताई। नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन पर्सनाल्टी फोटो:आसका, गौरव, आलिया, आशु, शुभम, अरबाज। बेगूसराय। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 सत्र 2025-26 में नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष गौरव कुमार ने 94% अंक जबकि आलिया फैज ने 91.2% अंक हासिल किये। अरवाज़ और शुभम ने 86.2% अंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिचय दिया। वहीं आयशा खान और आशू ने 86% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर मोहन कुमार परिहस्त ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयुष कुमार रहे अव्वल गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष लगातार दूसरी बार शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ किया है। कुल 73 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी सफल रहे। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8 रही। विद्यालय में आयुष कुमार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरव गुप्ता 95.2 प्रतिशत द्वितीय तथा दिव्यांशु कुमार 92.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त अंकुश राज 92.4 प्रतिशत, आयुषी कुमारी 92.2 प्रतिशत, स्तुति कुमारी 91.4 प्रतिशत, अनुष्का आनंद 90.8 प्रतिशत, तथा आदित्य ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष दीपक कुमार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विषय शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे सत्र में शिक्षकों ने योजनाबद्ध ढंग से पढ़ाई कराते हुए प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान दिया। अभिभावकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। अंशुमान कुमार ने 95 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर पर्सनेलिटी फोटो- 1. अंशुमान 2. युवराज बखरी। दून हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल शकरपुरा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 42 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें सभी छात्र सफल रहे। अंशुमान कुमार ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युवराज कुमार 92 प्रतिशत, प्रिंस राज एवं श्रेयस राज 87-87 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थानों पर रहे। इसके अलावा प्रियेश कुमार 85%, दिव्यांशु कुमार 84%, शिवानी कुमारी एवं कृष्णा कुमार 83-83%, सुमन सत्या एवं आयुष कुमार 82-82%, अमृत राज 81% तथा अमृत पंडित, अभिनव कुमार और अभिनव कृष्ण सिंह 80-80% ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मोजिबुर्रर रहमान ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। बरौनी का सेंट जूड्स विद्यालय ने लहराया परचम फोटो नंबर: दो: बरौनी के सेंट जूडस विद्यालय के सफल बच्चों के साथ शिक्षक की तस्वीर गढहरा(बरौनी),एक संवाददाता। सेट जूडस विद्यालय फुलवड़िया में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार एवं उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष 25 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। परिणामस्वरूप विद्यालय का समग्र प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। मेधा सूची में प्रिंस कुमार गौतम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। रौनक कुमारी एवं निकेत कुमार ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का सृष्टि एवं उत्कर्ष शर्मा ने 92.6प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यश कुमार एवं समृद्धि सिन्हा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान जबकि अर्शिता गुप्ता एवं सुगंध कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया। शंकर कुमार, ओम नारायण, राहुल कुमार, संतोष पांडेय आदि ने खुशी जताई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।