सीएए के नाम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष: मंगल पाण्डेय
केन्द्र की सरकार ने अपने संवैधानिक तथा नैतिक जिम्मेदारी के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए ही नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। लोकसभा तथा राज्यसभा के द्वारा पारित कानून को लागू करना हर...
केन्द्र की सरकार ने अपने संवैधानिक तथा नैतिक जिम्मेदारी के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए ही नागरिकता संशोधन कानून बनाया है। लोकसभा तथा राज्यसभा के द्वारा पारित कानून को लागू करना हर राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। बीहट नगर मंडल भाजपा के बैनर तले महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के प्रागंण में आयोजित सीएए पर परिचर्चा में सूबे के स्वास्थय मंत्री मंगल पाण्डेय शुक्रवार की शाम बोल रहे थे। विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि देश की कानून पसंद विघटनकारी तत्वों के मंसूबों को कभी भी सफल होनें नहीं देंगे। इस कानून के लागू होने के बाद देश के गद्दारों एवं देशद्रोहियों को देश छोड़ना पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साधन व साधना है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की तथा संचालन जिला महामंत्री हीरा पोद्दार ने किया। मौके पर पूर्व विधायक रामानंद राम, श्रीकृष्ण सिंह, अमरेन्द्र कुमार अमर, भाजपा नेता संजय सिंह, नीरज शर्मा, अशोक सिंह, रामविनोद सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुभाष सिंह ने भी विचार रखे। मौके पर सुमित सन्नी, मृत्युंजय कुमार वीरेश, मन्नू कुमार, केशव कुमार, बबन कुमार पवन, सुनील सिंह, मिथिलेश सिंह आदि थे।