Begusarai News: 2.87 लाख रुपये की अवैध निकासी
Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना के लोहियानगर निवासी सुनील कुमार राय के पुत्र मृणाल भास्कर ने उनके दो खातों से एक साथ दो लाख 87 हजार 742 रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में...

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना के लोहियानगर निवासी सुनील कुमार राय के पुत्र मृणाल भास्कर ने उनके दो खातों से एक साथ दो लाख 87 हजार 742 रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 13 अगस्त को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में मृणाल भास्कर ने कहा है कि 28 जुलाई को उनके दो बैंक खाता से अलग-अलग तिथियों में दो लाख 87 हजार 742 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी। अवैध निकासी की जानकारी 10 अगस्त को तब मिली जब वह बैंक में खाता चेक करने गया था। बैंककर्मियों के द्वारा बताया गया कि आपके खाता से साइबर फ्रॉड हुआ है।
पीड़ित का आरोप है कि फोन-पे और गूगल-पे को एक साथ जोड़कर साइबर ठगी की गयी है। उसके बाद ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


