Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsOnline Facility for Disabled People Easy Access to Discount Cards in Sonpur Division

दिव्यांगों को ऑनलाइन रियायत कार्ड की सुविधा
संक्षेप:
बरौनी में सोनपुर मंडल में दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन दिव्यांग रियायत कार्ड की सुविधा शुरू हो गई है। अब दिव्यांगजन अपने घर से ही आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इस नए सिस्टम के तहत वे ऑनलाइन टिकट पर रियायत भी प्राप्त कर सकते हैं।
Nov 16, 2025 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी। सोनपुर मंडल में अब दिव्यांगजनों को ऑनलाइन दिव्यांग रियायत कार्ड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से दिव्यांगों को कार्ड के आवेदन के लिए सोनपुर मंडल कार्यालय जाने की विवशता नहीं है। इस नए डिजिटल सिस्टम के कारण दिव्यांगजनों ने अपने घर से ही www.divyangjan.gov.in.rail पर आवेदन कर इसका लाभ लेना शुरू कर दिया है। फिर वे अपने दिव्यांग रियायत कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन टिकट रियायत भी प्राप्त कर रहे हैं। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन को इससे सहूलियत मिल रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




