ट्रेनों से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बिहार में शराबबंदी के बावजूद बरौनी और न्यू बरौनी जंक्शन पर ट्रेन से शराब, बीयर और गांजे की तस्करी जारी है। एलटीएफ की छापेमारी में रोजाना शराब बरामद की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद तस्करी में कमी नहीं आ रही है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से आने वाली ट्रेनों में यह समस्या बढ़ती जा रही है।

ट्रेनों से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी

बरौनी। बिहार में शराबबंदी के बाद से ट्रेन से शराब, बीयर व गांजा की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है जिस दिन बरौनी व न्यू बरौनी जंक्शन पर ट्रेनों से शराब व बीयर बरामदगी का मामला सामने नहीं आता। रोज़ ब रोज झारखंड व पश्चिम बंगाल से आने वाली ट्रेनों में बरौनी जंक्शन पर एलटीएफ द्वारा छापेमारी के दौरान शराब बरामद की जा रही है। हालांकि, लगातार छापेमारी व शराब जब्ती के बावजूद ट्रेनों से शराब ढुलाई के धंधा पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।