नियोजन कैंप में 35 आवेदकों को मिला नियुक्ति पत्र

Feb 28, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

फोटो नं.13,पनहास स्थित नियोजनालय में जॉब कैम्प में उपस्थित अभ्यर्थी।न में निजी क्षेत्र की कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिनिधित्व किया। कंपनी द्वारा उत्पादन सहायक तथा पैकिंग सहायक के दो...

नियोजन कैंप में 35 आवेदकों को मिला नियुक्ति पत्र

बेगूसराय, निज संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा शनिवार को शहर के पनहास चौक स्थित जिला नियोजनालय के सभागार में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिनिधित्व किया। कंपनी द्वारा उत्पादन सहायक तथा पैकिंग सहायक के दो पदों पर कुल 100 रिक्तियां दी गई थी। इसके लिए कंपनी को कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से मात्र 35 आवेदकों को साक्षात्कार के उपरांत नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों चयनित आवेदकों को कार्य, वेतन तथा कार्यस्थल से संबंधित जानकारी दी। जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने कहा कि नियोजन कैंप में नौकरी प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदकों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना आवश्यक है।

साथ ही जिला नियोजन भवन में प्रतिमाह दो से तीन नियोजन कैंप आयोजित किए जाते हैं। यह बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार, यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार, सामंत कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।