ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायस्कार्पियो चालक की हत्या के मामले में एक धराया

स्कार्पियो चालक की हत्या के मामले में एक धराया

बरौनी। स्कार्पियो चालक के अपहरण व हत्या के मामले में फुलवड़िया थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को लखीसराय से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुमन्त चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान झारखंड...

स्कार्पियो चालक की हत्या के मामले में एक धराया
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 03 Jul 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कार्पियो चालक के अपहरण व हत्या के मामले में फुलवड़िया थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को लखीसराय से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुमन्त चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान झारखंड मधुपुर निवासी अखिलेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। आरोपित वर्तमान में लखीसराय में रह रहा था। विदित हो कि 28 जून को फुलवड़िया थाना पुलिस ने फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मोजोना किरतौल चौर के निकट एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया था। छानबीन के दौरान शव की पहचान लखीसराय जिला किउल थाना के गोड्डी निवासी 45 वर्षीय स्कार्पियो चालक सतीश कुमार राय के रूप में हुई थी। बाद में स्कार्पियो गाड़ी के मालिक लखीसराय निवासी गौतम कुमार ने फुलवड़िया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें