ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायगढ़पुरा में एक मामला पॉजिटिव

गढ़पुरा में एक मामला पॉजिटिव

गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में एक दिन में 400 से अधिक लोगों की कोरोना जांच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। बुधवार को कुल 419 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से एक मामला पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य प्रबंधक...

गढ़पुरा में एक मामला पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 23 Sep 2020 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र में एक दिन में 400 से अधिक लोगों की कोरोना जांच कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। बुधवार को कुल 419 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से एक मामला पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि गढ़पुरा कॉलेज पर 112 छात्र-छात्राओं की जांच की गई जिसमें एक 17 साल की लड़की पॉजिटिव पाई गई है। यह छात्रा छौराही प्रखंड के शेखाटोला की रहने वाली है। इसके अलावा दूनही पंचायत के विजय नारायण गांव, गढ़पुरा पंचायत के गढ़बरकुरबा और गढ़पुरा पीएचसी में लोगों की करोना जांच की गई इसमें सभी मामले नेगेटिव पाए गए।(नि सं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें