ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबरौनी की कपड़ा दुकान में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

बरौनी की कपड़ा दुकान में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

बरौनी। निज संवाददाता इल के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को फुलवड़िया थाना में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ओम प्रकाश ने...

बरौनी की कपड़ा दुकान में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 11 Apr 2021 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बरौनी। निज संवाददाता

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक स्थित कॉर्टेन वर्ल्ड में 12 मार्च को व फुलवड़िया बाजार स्थित बसंत वस्त्रालय में 13 मार्च को बदमाशों द्वारा पिस्तौल की नोंक पर कपड़ा लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को लूट के कपड़े व दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को फुलवड़िया थाना में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से कांड का उद्भेदन किया गया है। इसमें पकड़ाये आरोपित की पहचान मधुरापुर बिचला टोला निवासी विकेश कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अन्य आरोपितों की भी पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़ाये आरोपितों को रविवार को जेल दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें