ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायमंसूरचक में अधिकारी कर रहे सघन निगरानी

मंसूरचक में अधिकारी कर रहे सघन निगरानी

कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रखंड के विभिन्न सील एरिया में लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाने के लिए बीडीओ शत्रुघ्न रजक, सीओ अमर कुमार राय, थानाध्यक्ष पवन...

मंसूरचक में अधिकारी कर रहे सघन निगरानी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 19 Apr 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रखंड के विभिन्न सील एरिया में लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाने के लिए बीडीओ शत्रुघ्न रजक, सीओ अमर कुमार राय, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति बाइक या अन्य वाहन मिले तो सीधे जब्त कर लिया जाएगा। सीओ ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में धैर्य रखने की जरूरत है। घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने कहा सिर्फ लॉकडाउन व सील एरिया में नियमों का पालन कर इस महामारी से बचा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें