ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायअधिकारी ने क्वारंटाइन सेन्टर का लिया जायजा

अधिकारी ने क्वारंटाइन सेन्टर का लिया जायजा

प्रखंड के मध्य विद्यालय ताराबरियारपुर में बनाये गये क्वारंटाइन सेन्टर का जायजा शनिवार को जिला भूअर्जन अधिकारी सह प्रखंड के प्रभारी अधिकारी संदीप कुमार ने लिया। उन्होंने इस अस्थाई आवासन केन्द्र पर...

अधिकारी ने क्वारंटाइन सेन्टर का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 05 Apr 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के मध्य विद्यालय ताराबरियारपुर में बनाये गये क्वारंटाइन सेन्टर का जायजा शनिवार को जिला भूअर्जन अधिकारी सह प्रखंड के प्रभारी अधिकारी संदीप कुमार ने लिया। उन्होंने इस अस्थाई आवासन केन्द्र पर क्वारंटाइन अवधि में रहने वाले परदेस से आये लोगों का हालचाल जाना तथा उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने भोजन व रहने की सुविधा में बेहतरी लाने के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही, खाना परोसने वाली रसोईया को खाना खिलाने के दौरान दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सुबोध कुमार, राजस्व अधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें