ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि गौरवशाली इतिहास रहा हैं। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में सक्रिय व मेहनती कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा...

सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 31 May 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसी कड़ी में जिला स्तरीय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय कांग्रेस भवन में बैठक हुई।

इस मौके पर बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर संगठन का चुनाव आयोजित होना है। इसको लेकर आज पार्टी कार्यालय में जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्री गजेन्द्र तांती ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की 135 साल पुरानी पार्टी हैं। इसका गौरवशाली इतिहास रहा हैं। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में सक्रिय व मेहनती कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सबसे पहले बूथ लेवल का चुनाव व इसके बाद ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव होग। अंत में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए चुनाव कराया जाएगा। संचालन डॉ रजनीश कुमार ने किया।

इस बैठक में रामस्वरूप पासवान, रामानंद सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, बद्री सिंह, अशोक राय, शशि शेखर राय, नारायण सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामू सिंह, श्रीकांत राय, यशवंत चौधरी, गोपाल कुमार, बालेसर महतो, विजय सिंह, आभास झा, मिथिलेश सिंह, राम सुमिरन सिंह, मोहम्मद शाहिद, संजीव सिंह, कमल किशोर पोद्दार, कुशमेश, रूबी शर्मा, शांति देवी, करीमुद्दीन, कुदुस , राम प्रकाश सिंह, भासो सिंह, अनुपम कुमार अन्नु, अजीत कुमार सिंह, धर्मराज सहनी, आनंद प्रेम, प्रभांशु बिट्टू आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें