Begusarai News: हथियार व गोलियों के साथ कुख्यात शूटर गिरफ्तार
Begusarai News: इंटरनेशनल कुख्यातों के साथ जुड़ा था मिंटू का तार व पांच गोलियां बरामद की गयी हैं। उसकी गिरफ्तारी भागलपुर जिले के नारायणपुर से हुई है। वह नारायणपुर निवासी स्व

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र का कुख्यात बदमाश मिंटू यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल व पांच गोलियां बरामद की गयी हैं। उसकी गिरफ्तारी भागलपुर जिले के नारायणपुर से हुई है। वह नारायणपुर निवासी स्व.राजेन्द्र प्रसाद यादव का पुत्र है। वर्तमान में वह खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर में डेरा लेकर रहता है। नगर थाना क्षेत्र में अलका सिनेमा हॉल के पीछे 15 जुलाई की रात चालक देवराज कुमार उर्फ देवा को मुंह में गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में वह पुलिस की नजरों से लगातार फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का तरीका
छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पाण्डेय के साथ नगर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार हिमांशु की बेहतर पुलिसिंग का नतीजा रहा कि मिंटू यादव जैसे कुख्यात बदमाश गिरफ्तार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के बाद नगर थाना के अलावा, लोहियानगर, सिंघौल, मुफस्सिल समेत आधा दर्जन थाना में हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास आदि केस का खुलासा हो सकेगा। खासकर जमीन दलाली के मामले में रुपये लेकर हत्या करना इसका मुख्य पेशा था। सदर एसडीपीओ-वन ने बताया कि मिंटू यादव के आपराधिक इतिहास को खंगालने के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि इस कुख्यात का तार इंटरनेशनल कुख्यातों के साथ जुड़ा हुआ है।
आपराधिक गतिविधियाँ
जिला मुख्यालय में खासकर जमीन ब्रोकरी से जुड़े लोगों के अनुसार मिंटू यादव अपने गुर्गों के बल पर विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पांच से 50 लाख रुपये लेता था। विरोध करने पर मिंटू यादव उसकी हत्या कर देता था व भागकर खगड़िया या नारायणपुर चला जाता था। उसके बाद किसी के बुलावे पर ही यहां आता था। खासकर लोहियानगर, सिंघौल थाना क्षेत्र में कई हत्या के मामले में इसकी संलिप्तता का अनुमान पुलिस लगा रही है। हालांकि, पुलिस अभी सारे बिदुंओं पर जांच करते हुए आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है।


