नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पर्सनाल्टी फोटो:आसका, गौरव, आलिया, आशु हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष गौरव कुमार ने 94% अंक प्राप्त किए, जबकि आलिया फैज ने 91.2% अंक हासिल किए। इसके बाद अरवाज़ और शुभम ने 86.2% अंक...

नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता

बेगूसराय। CBSE बोर्ड कक्षा 10 सत्र 2025-26 में नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष गौरव कुमार ने 94% अंक प्राप्त किए, जबकि आलिया फैज ने 91.2% अंक हासिल किए। इसके बाद अरवाज़ और शुभम ने 86.2% अंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिचय दिया। वहीं आयशा खान और आशू ने 86% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर मोहन कुमार परिहस्त सर ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। “जहाँ शिक्षा बनती है सफलता की पहचान, वहीं खिलते हैं सपनों के नए आसमान। नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी - ज्ञान, संस्कार और सफलता की उड़ान।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।