Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNitish Government Increases Social Security Pension to 1100 Rupees for the Poor
नीतीश सरकार गरीब व महिलाओं के उत्थान को प्रतिबद्ध: नीतीश

नीतीश सरकार गरीब व महिलाओं के उत्थान को प्रतिबद्ध: नीतीश

संक्षेप:

सत्ता संग्राम .... विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा

Sep 16, 2025 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि नीतीश सरकार ने गरीबों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभुक के खाते में भेजी जा रही है। वे मंगलवार को दौलतपुर पेट्रोल पम्प चौक के समीप आयोजित एनडीए की चेरियाबरियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर बिद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले महागठबंधन को पनपने से रोकना है। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनानी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए एनडीए कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर लें। ये बातें राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की नितीश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। जदयू के राष्ट्रीय सचिव विधा सागर निषाद ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। सड़कें अब अच्छी हो गईं हैं। पुल पुलियों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार व भाजपा नेता कुंदन भारती ने किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल ने कहा कि नीतीश सरकार ने महिलासशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। नीतीश सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए फ्री में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। सम्मेलन में जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार ने युवाओं को नौकरी देने में एक मिसाल क़ायम किया है। इस मौके पर राज्य के कार्यक्रम को लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, रालोमो जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,पंकज सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार, मंजू वर्मा, लोजपा आर के राष्ट्रीय महासचिव संजय पासवान, हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी, युवा रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल आदि ने सम्बोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए सरकार का शंखनाद किया। इस कार्यक्रम में खोदावंदपुर, छौड़ाही एवं चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।