ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायगढ़पुरा में निरंकारी संत समागम 14 को

गढ़पुरा में निरंकारी संत समागम 14 को

संत निरंकारी समागम की सफलता को लेकर शुक्रवार को गढ़पुरा हाई स्कूल के मैदान में संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से 14 मार्च को होने वाले एक दिवसीय निरंकारी संत समागम के आयोजन...

गढ़पुरा में निरंकारी संत समागम 14 को
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 29 Feb 2020 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

संत निरंकारी समागम की सफलता को लेकर शुक्रवार को गढ़पुरा हाई स्कूल के मैदान में संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से 14 मार्च को होने वाले एक दिवसीय निरंकारी संत समागम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित जोनल इंचार्ज शिवपूजन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बेगूसराय के अलावा समस्तीपुर व खगड़िया आदि जिले के लोग भाग लेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। 13 मार्च को ग्राम सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में छौड़ाही प्रखंड के पूर्व प्रमुख जनार्दन पासवान, रामभरोस महतो, सिकंदर पासवान, राम कुमार महतो, दीपक सहनी, बैघनाथ यादव, संजीत पोद्दार आदि थे।(निसं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें